Site icon

राजनांदगांव : ग्रीन फार्म हाउस में एसी समेत लाखों का सामान चोरी, लंबे समय से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव : ग्रीन फार्म हाउस में एसी समेत लाखों का सामान चोरी, लंबे समय से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार...

राजनांदगांव : ग्रीन फार्म हाउस में एसी समेत लाखों का सामान चोरी, लंबे समय से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार...

आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

राजनांदगांव। ग्राम देवादा स्थित रोड़स ऑफ ग्रीन फार्म हाउस में चोरी के मामले में सोमनी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए एसी समेत अन्य सामान बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की रात 11 बजे से 21 अगस्त की सुबह 7:30 बजे के बीच अज्ञात आरोपियों ने फार्म हाउस के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने वहां से 10 नग एसी आउटडोर, 1 सबमर्सिबल पंप, 1 वाटर पंप, एचपी पंप, एचटीटीपी पंप, सीसीटीवी कैमरे और ब्लूटूथ साउंड बॉक्स सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था।

मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सोमनी में अपराध क्रमांक 164/2026 के तहत धारा 305(ए), 331(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

पहले दो आरोपी पकड़े जा चुके थे

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से प्राप्त जानकारी, तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर पूर्व में विजय सोनवानी (26 वर्ष), निवासी धुरी आबादीपारा, थाना सोमनी और नागेश्वर प्रसाद साहू (29 वर्ष), निवासी ग्राम खलतरी, थाना गुढ़ियारी, जिला बालोद को गिरफ्तार किया था। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।

लंबे समय से फरार थे दोनों आरोपी

इसी प्रकरण में पुलिस को काली कुमार झा (28 वर्ष), निवासी गांगपुर कुसरीडीह, दुर्ग तथा विक्की नेताम (27 वर्ष), निवासी ग्राम धीरी, थाना सोमनी की तलाश थी। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए एसी बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version