-प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को वितरित किए डेमो चेक,
दुर्ग (मनीष त्रिपाठी पत्रकार) नगर पालिक निगम दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग स्थित रविशंकर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘सेवा सेतु-जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगर निगम दुर्ग के मिशन क्लीनिंग सिटी के अंतर्गत शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली स्वच्छता दीदियों एवं स्वच्छता मित्रों को उनके अथक परिश्रम, समर्पण और निष्ठा के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों के योगदान को सराहते हुए उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, साजा विधायक ईश्वर साहू, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन महापौर श्रीमती अलका बाघमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
,स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता,
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वच्छता दीदियों एवं स्वच्छता मित्रों के योगदान को रेखांकित करते हुए स्वच्छ और स्वस्थ शहर के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा। शहर की सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई कर नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने वाले सफाई कर्मियों का योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके अथक परिश्रम से ही स्वच्छता अभियान को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।
स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट) एवं आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसका उद्देश्य सफाई कार्य के दौरान कर्मियों को संभावित जोखिमों से बचाना, उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना है।
इसके साथ ही स्वच्छता मित्रों एवं उनके परिवारों को आयुष्मान कार्ड, नमस्ते आईडी कार्ड तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करने की पहल की जा रही है। इन प्रयासों से स्वच्छता कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने, स्वास्थ्य सुविधाओं तक उनकी पहुंच बढ़ाने तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश सम्मान सफाई मित्रों का, संकल्प स्वच्छ भारत का’ रहा। स्वच्छता कर्मियों के सम्मान के साथ उनके सुरक्षित भविष्य और परिवारों के कल्याण को प्राथमिकता देना स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को मिले डेमो चेक
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को डेमो चेक वितरित किए। योजना के माध्यम से पात्र पथ विक्रेताओं को अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने तथा आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इससे छोटे व्यापारियों को स्वरोजगार को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलती है।
विभिन्न बैंकों के माध्यम से योजना का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को निम्नानुसार डेमो चेक प्रदान किए गए।
बैंक ऑफ बड़ौदा
श्री अशोक दास वैष्णव,₹25,000
श्री चंदन राम,₹50,000
श्रीमती पिंकी विश्वकर्मा,₹15,000,बैंक ऑफ महाराष्ट्र
श्री रितेश कुमार सेन, ₹15,000,केनरा बैंक
श्री कृष्णा अजीत ,₹15,000,महेंद्र पटेल , ₹50,000 इन हितग्राहियों को डेमो चेक वितरित कर स्वरोजगार एवं छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहित करने की दिशा में योजना की भूमिका को रेखांकित किया गया।
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सुविधाओं को आम नागरिकों तक सुगमता से पहुंचाना है। ‘जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’ की भावना के अनुरूप ऐसे आयोजनों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर निगम दुर्ग द्वारा स्वच्छता, जनसुविधाओं के विस्तार और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना जनकल्याण की इसी भावना को प्रदर्शित करता है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रितपाल बेल चंदन, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, आईजी अभिषेक शांडिल्य, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।जनसंपर्क/राजू बक्शी

