Site icon

राजनांदगांव : कलेक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्यों का किया निरीक्षण

राजनांदगांव : कलेक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्यों का किया निरीक्षण

राजनांदगांव : कलेक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्यों का किया निरीक्षण

– आरके नगर में प्रस्तावित ऑडिटोरियम निर्माण स्थल का किया अवलोकन कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
– डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थियों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की ली जानकारी
– एसबीआई बैंक का निरीक्षण कर लंबित सब्सिडी प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश
– प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने वार्डवासियों को किया प्रोत्साहित
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचकर जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित थे। कलेक्टर ने स्टेडियम में किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आरके नगर में प्रस्तावित ऑडिटोरियम निर्माण स्थल का भी अवलोकन किया और निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण कर वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों से लाइब्रेरी में उपलब्ध अध्ययन सामग्री, सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही लाईबे्ररी में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रसाधन कक्ष की समुचित व्यवस्था तथा आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वार्डवासियों से संपर्क कर उन्हें योजना के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित कराकर बिजली बिल में बचत करने तथा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सब्सिडी भुगतान में हो रहे विलंब को गंभीरता से लेते हुए दिग्विजय स्टेडियम परिसर में संचालित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक अधिकारियों से योजना से संबंधित लंबित प्रकरणों एवं सब्सिडी भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने तथा हितग्राहियों को अनावश्यक परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी, आयुक्त नगर पालिक निगम जीआर मरकाम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version