मनीष त्रिपाठी पत्रकार
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में आगामी स्थानीय निर्वाचन एवं सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर सुपरवाइजर, प्राधिकृत अधिकारी एवं बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के लिए सांइस कालेज दुर्ग में दोपहर प्रथम पाली 12 बजे एवं द्वितीय पाली 2ः30 बजे से प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में एसडीएम की उपस्थिति में निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं, कार्यों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। इस दौरान सुपरवाइजर एवं बीएलओ को मतदाता सूची से जुड़े कार्यों, मतदाताओं के विवरण के सत्यापन, नए मतदाताओं के पंजीयन तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही निर्वाचन से संबंधित कार्यों में सतर्कता, जिम्मेदारी एवं आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा निर्वाचन संबंधी तैयारियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा निर्वाचन संबंधी सभी कार्य नियमानुसार संपन्न कराए जा सकें।
संलग्न-फोटो जनसम्पर्क अधिकारी

