Site icon

CG : गर्मी से पहले गहराया जल संकट, पीने के पानी के लिए प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने उठाया …

CG : गर्मी से पहले गहराया जल संकट, पीने के पानी के लिए प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने उठाया …

CG : गर्मी से पहले गहराया जल संकट, पीने के पानी के लिए प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने उठाया …

बालोद। पीने के पानी की मांग को लेकर दल्लीराजहरा -महामाया मार्ग पर बीते तीन दिनों से चक्काजाम और आमरण अनशन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने आज सुबह-सुबह उठा लिया. बताया जा रहा है कि 102 पुरुषों को ओपन थिएटर दल्ली राजहरा और 30 से 40 महिलाओं को आईटीआई में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है.

यह भी पढ़ें : CG Morning News : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर JCCJ करेगी प्रदर्शन… आज आएंगे प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर… झारखंड दौरे पर रहेंगे भूपेश बघेल… पढ़ें और भी खबर

बता दें कि आड़ेझर गांव के हज़ारों ग्रामीण बोइरडीही जलाशय से पीने का पानी देने की मांग को लेकर गुरुवार से सड़क पर बैठे थे. इनमें से 9 ग्रामीण आमरण अनशन भी कर रहे थे. प्रशासन ने तीन दिनों तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोशिश नाकाम होने के बाद पुलिस ने आज कार्रवाई की है.

ग्रामीणों के चक्काजाम और आमरण अनशन पर बैठने से महामाया, दुलकी, कलवर माइंस से कच्चा लोहा लाने वाली हजारों गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हो रहा था. पुलिस के बलपूर्वक उठाने से गांव में आक्रोश का माहौल है. सूतों के अनुसार, पुलिस कार्रवाई के विरोध में पूरा गांव इकट्ठा होकर गिरफ्तारी दे सकता है.

Exit mobile version