Site icon

राजनांदगांव : विद्यार्थियों को तंबाकू से दूर रहने और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए किया जागरूक…

राजनांदगांव : विद्यार्थियों को तंबाकू से दूर रहने और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए किया जागरूक…

राजनांदगांव : विद्यार्थियों को तंबाकू से दूर रहने और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए किया जागरूक…

राजनांदगांव , पं. किशोरीलाल शुक्ल विधि महाविद्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों और महाविद्यालय के स्टाफ को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव, तंबाकू नियंत्रण कानून और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही तनाव और चिंता से बचने के उपाय भी बताए गए।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को कोटपा अधिनियम-2003 के प्रावधानों की जानकारी देने के साथ तंबाकू छोड़ने के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं सदस्यों को तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के सलाहकार विकास राठौर, जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की सलाहकार डॉ. निहारिका टॉपनो, ड्रग इंस्पेक्टर प्रवीण चौबे, नवीन कुमार बघेल एवं आस्था वर्मा, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट प्रिया सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता गीतू साहू ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. निमिषा शर्मा सहित स्टाफ का सहयोग रहा।

Exit mobile version