Site icon

CG : आँगन मिलन सेवा उत्सव में पोषण, स्वास्थ्य और बच्चों की उचित देखभाल के प्रति किया जागरूक…

CG : आँगन मिलन सेवा उत्सव में पोषण, स्वास्थ्य और बच्चों की उचित देखभाल के प्रति किया जागरूक...

CG : आँगन मिलन सेवा उत्सव में पोषण, स्वास्थ्य और बच्चों की उचित देखभाल के प्रति किया जागरूक...

महासमुंद । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में महिलाओं और परिवारों को पोषण, स्वास्थ्य तथा बच्चों की उचित देखभाल के प्रति जागरूक करने आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसी क्रम में महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत नांदगांव के आंगनबाड़ी केंद्र में आँगन मिलन सेवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य विजयलक्ष्मी जांगड़े, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, महिलाएं एवं बच्चे एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य विजयलक्ष्मी जांगड़े ने मुनगा भाजी के पोषण संबंधी महत्व तथा माँ और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुनगा भाजी में आयरन, कैल्शियम, विटामिन एवं अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो संतुलित आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

कार्यक्रम में गीतांजलि पटेल एवं उनके पुत्र अयांश पटेल मुनगा भाजी का अपने भोजन में नियमित रूप से शामिल करके कुपोषण से मुक्ति पाई। इस प्रयास से वे स्वस्थ माँ और स्वस्थ बच्चे के रूप में सम्मानित हुए। साथ ही महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को श्रीफल भंेटकर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए बच्चों, माताओं एवं हितग्राहियों से संवाद किया। आँगन मिलन सेवा उत्सव के माध्यम से पौष्टिक आहार अपनाने और स्वस्थ परिवार के निर्माण का संदेश दिया गया।

Exit mobile version