राजनांदगांव | लखोली नाका से कन्हारपुरी जाने वाली सड़क की खराब स्थिति के कारण इस मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क की बदहाली के कारण वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ता है।
मार्ग पर नियमित आवागमन करने वाले लोगों के लिए यह समस्या रोजमर्रा की परेशानी बन रही है। सड़क की स्थिति खराब रहने से दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। यहां मरम्मत की जरूरत है।

