Site icon

CG : रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, भूस्खलन से कई ट्रेनें प्रभावित ….

CG : रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, भूस्खलन से कई ट्रेनें प्रभावित ….

CG : रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, भूस्खलन से कई ट्रेनें प्रभावित ….

बस्तर: आंध्र प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर लैंडस्लाइड (भूस्खलन) होने के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। दक्षिण तट रेलवे ने विशाखापट्टनम डिवीजन के एमवीजी और सीटीएस स्टेशनों के बीच हुए भूस्खलन को देखते हुए ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। रेलवे की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दो एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि चार अन्य ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। दो ट्रेनें 13 से 20 अक्टूबर तक रद्द

रद्द की गई ट्रेनों में विशाखापट्टनम से किर्लामुडी जाने वाली ट्रेन नंबर 18515 और किर्लामुडी से विशाखापट्टनम आने वाली ट्रेन नंबर 18516 शामिल हैं। ये दोनों ट्रेनें 13 से 20 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी। चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव वहीं भुवनेश्वर-जगदलपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 18447 को 13 से 20 अक्टूबर तक कोरापुट में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। साथ ही जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 18448 को 14 से 21 अक्टूबर तक कोरापुट से ही रवाना किया जाएगा।

इसके अलावा, विशाखापट्टनम-किरंडुल पैसेंजर ट्रेन नंबर 58501 को 13 से 20 अक्टूबर तक कोरापुट में ही समाप्त किया जाएगा, जबकि किरंडुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन नंबर 58502 को 13 से 20 अक्टूबर तक कोरापुट से ही शुरू किया जाएगा।

यात्रियों को सफर से पहले जानकारी लेने की सलाह रेलवे के आदेश के अनुसार, इन ट्रेनों के लिए कोरापुट-जगदलपुर-दंतेवाड़ा के बीच रेल परिचालन प्रभावित रहेगा और कोरापुट-जगदलपुर-कोरापुट के बीच सेवा रद्द रहने की सूचना दी गई है। ऐसे में जगदलपुर और किरंदुल की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version