Site icon

राजनांदगांव : दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाजार से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत…

राजनांदगांव : दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाजार से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत...

राजनांदगांव : दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाजार से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत...

राजनांदगांव , चिल्हाटी थाना क्षेत्र के ग्राम मरारटोला के पास दो बाइक में ​भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रुप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। घटना शनिवार शाम की है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम मिरचे में रहने वाला सोम प्रकाश साहू अपनी बाइक से घर का सामान खरीदने चिल्हाटी बाजार गया था। जहां से शाम में वापस घर लौट रहा था, तभी मरराटोला के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सोम प्रकाश को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version