Site icon

राजनांदगांव : 30 पटवारियों के जिला मुख्यालय पहुंचने से प्रशासनिक हलचल तेज…

राजनांदगांव : 30 पटवारियों के जिला मुख्यालय पहुंचने से प्रशासनिक हलचल तेज...

राजनांदगांव : 30 पटवारियों के जिला मुख्यालय पहुंचने से प्रशासनिक हलचल तेज...

नवीन जिला मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी के पटवारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। प्रांतीय आह्वान पर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे जिले के पटवारी पीवी एप की व्यावहारिक समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने तथा पटवारियों के ऊपर हो रही दमनात्मक कार्रवाई व लंबित मांगों की पूर्ति के लिए हड़ताल पर हैं।

पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष लखन लाल सोरी, संघ के जिला मीडिया प्रभारी ठाकुरराम कोसमा ने बताया कि राजस्व पटवारी संघ छग द्वारा पीवी एप के माध्यम से कराए जा रहे फसल के भौतिक सत्यापन कार्य में आ रही विभिन्न व्यवहारिक व तकनीकी परेशानियों व समस्याओं की जानकारी शासन व राजस्व विभाग को दी गई थी। लेकिन दो माह पूर्व शासन को दिए ज्ञापन व समस्याओं के निराकरण के लिए किए गए मांग का अब तक हल नहीं निकला है। इनकी मानें तो शासन समस्या का निराकरण करने के स्थान पर उल्टा पटवारियों पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है।

डोंगरगांव राजनांदगांव जिला इकाई के नेतृत्व में पटवारी जिला कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं। आंदोलन में डोंगरगांव तहसील के करीब 30 पटवारी भी जिला डोंगरगांव तहसील पटवारी संघ के अध्यक्ष बाबूलाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश संघ के आह्वान पर यह आंदोलन शुरू किया गया है। पटवारियों की समस्याओं और विसंगतियों को दूर करना जरूरी है। तहसीलदार कमल किशोर साहू ने बताया कि हड़ताल के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। ताकि लोगों को भटकना न पड़े।

Exit mobile version