Site icon

पेट्रोल डीजल पर भार – शराब बंदी पर गुमराह कर रही भाजपा- कांग्रेस

60

0 डॉ रमन नैतिक जिम्मेदारी ले केंद्र से आर्थिक पैकेज दिलाये- शाहिद भाई

राजनांदगांव -छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने आज प्रेसवार्ता लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार को पेट्रोल डीजल के दाम नियंत्रण पर विफल होने व कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में केन्द्र में बैठी मोदी सरकार जनता  को राहत देने के बजाय आर्थिक मार झेलने पर विवश कर रही है और  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपने नैतिक दायित्वों को भूल कर  छ.ग. सरकार  पर मिथ्या आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रहे है उनकी सच्चाई भी आज जनता के सामने आपके माध्यम से रखकर भाजपा को घेरा।
विपदा के इस समय में केन्द्र सरकार पेट्रोल डीजल पर टैक्स लगाकर देश की जनता से मुनाफाखोरी और जबरन वसूली कर उन्हें आर्थिक मार दे रही है 14 मार्च 2020 की रात को केन्द्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स लगा दिया और दो दिन पहले एक  बार फिर से पेट्रोल डीजल पर क्रमश: 10 रूपये व 13 रूपये का टैक्स लगा कर भारी भरकम बोझ जनता को दिया है 14 मार्च से 4 मई के बीच मोदी सरकार ने डीजल पर 16 रूपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 13 रूपये प्रति लीटर का टैक्स लगाया है।
4 मई 2020 को भारत की तेल कंपनियों क ो कच्चे तेल की लागत 23 रू 38 पैसा अमेरिकी डालर या 1772 रूपये प्रति बैरल पड़ती है एक बैरल में 159 लीटर होते है यानि आज देश में प्रति लीटर तेल की लागत 11 रूपये 14 पैसे प्रति लीटर है पेट्रोलियन कं पनी द्वारा 5 मई 2020 को जारी की गई सूचना  से देश वासियों को 11 रूपये 14 पैसे वाला प्रति लीटर तेल 71 रूपये 26 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल और 69 रूपये 39 पैसे प्रति लीटर में डीजल क्यों बेचा जा रहा है यह समझ से परे है। केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार ने वर्ष 2014-15 से 2019-20 तक अर्थात 6 वर्षो मे 12 बार पेट्रोल व डीजल पर टैक्स बढ़ा  कर देश की जनता से 17 लाख करोड़ रूपये वसूले है  डॉ. रमन सिंह और केन्द्र की भाजपा सरकार इस जबरन वसूली का पैसा कहां गया इस बात का जवाब दे क्योंकि जनता को राहत देने में केन्द्र की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है। शराब बंदी पर जनता को गुमराह न करे और अपने कार्यकाल का आइना देखे रमन सिंह
शाहिद भाई ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजनांदगांव में प्रेस कान्फ्रेस कर जिले की जनता को गुमराह किया है उस पर पलट वार करते हुए कहा कि 15 नवंबर  2018 को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय रायपुर में किसानों का कर्जमाफी का वादा करने का संकल्प कांग्रेस नेताओं ने ली थी शराबबंदी करने का संकल्प गंगा जल लेकर नहीं किया था पूर्व मुख्यमंत्री  डॉ. रमन सिंह अपने कार्यकाल का आइना देखे तो उन्हें स्वयं नजर आ जायेगा कि उनके शासनकाल में किस प्रकार से धमतरी में पूजा स्थान से भगवान की मूर्ति हटाकर  धार्मिक भावना को एवं खैरागढ़ में कबीर समाज के क ब्रस्तान की जमीन पर शराब दुकान निर्माण करा कर  मानवीय भावना को आहत किया था प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव डालकर ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं के लिए प्राप्त होने वाले राशियों से शराब दुकान निर्माण कराने और जनता के धरना प्रदर्शन से कोई फर्क नहीं पडऩे का बयान देकर जनभावनाओं का जो अपमान उनके द्वारा किया गया था  उसका  विडियों सर्वसुलभ उपलब्ध व प्रदर्शित है। वर्तमान में जो दुकाने खोलनी पड़ी है वह केन्द्र की भाजपा सरकार के  द्वारा जारी निर्देश के तहत ही  खुली है।
पूर्व मुख्यमंत्री  डॉ. रमन सिंह यह बताए कि संक्रमण काल मे केंद्र से क्या मदद की मांग राज्य सरकार के लिए की है साथ ही अपने कार्यकाल में  विकास कार्यो की जो दुर्गति की है उसे  आज भी शहर, जिले एवं प्रदेश की जनता भुगत रही है 15 अक्टूबर 2016 को अपने जन्मदिन के अवसर पर मेडिकल  कॉलेज की आधारशिला  रखते हुए डेढ़ साल में पूरी होने की बाते कही थी  और राजनैतिक लाभ लेने की  आधी अधूरे से भी कम  मात्र भवन का लोकार्पण करने  का  काम जनता नहीं भूली है ऐसे  ही पूरे प्रदेश में  अनेको निर्माण कार्य अपनी दुर्दशा पर आंसु बहाये है और  जिले की  जनता एवं युवा वर्ग आज भी डॉ. रमन सिंह द्वारा की गई घोषणा भिलाई स्टील पलान्ट से बड़ा मेगा स्टील पलान्ट जिले में स्थापित होगी को ढ़ूढ रही है कांग्रेस जनता के लिए काम करती है न की जनता  को गुमराह करती है और नही जनता से झूठे वादे करती है इसी के चलते छ.ग. में कांग्रेस की सरकार है और चुनाव में किये गये घोषणाओं को निरंतर पूरा करते जा रही है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री थनेश्वर पाटिला, जिला प्रवक्ता रुपेश दुबे, महामंत्री प्रवीण मेश्राम,सूर्यकांत जैन, पंकज बांधव, उपस्थित थे।

Exit mobile version