Site icon

CG : मृतक के परिजन को मिली 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता …

CG: Another murder incident in Mandir

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड-03 अहिवारा जिला दुर्ग निवासी मानसिंह कुर्रे की विगत 05 अक्टूबर 2025 को ग्राम अहिवारा बायपास रोड नहर पुलिया के पानी में डुबने के कारण मृत्यु, ग्राम औरी तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी भगवती ठाकुर विगत 04 सितम्बर 2025 को औरी नाला के पानी में डुबने से मृत्यु, ग्राम पीसेगांव, तहसील व जिला दुर्ग निवासी अशोक निषाद की विगत 12 जनवरी 2025 को कोलिहापुरी तालाब में नहाते समय पानी से डुबने से मृत्यु, वार्ड 19 अर्जुन नगर सुपेला भिलाई तहसील जिला दुर्ग निवासी अरविन्द कुमार कोशले की विगत 30 अप्रैल 2025 को मरोदा डेम में नहाते समय पानी में डुबने से मृत्यु, सड़क नंबर 23, सेक्टर-08 भिलाई जिला दुर्ग निवासी राशि तांडी की विगत 04 अक्टूबर 2023 को सड़क नंबर 23, सेक्टर-08 भिलाई क्वाटर 01 बी जिला दुर्ग अपने घर में जहरीले सांप के काट लेने से मृत्यु, हथखोज पारा वार्ड नंबर 14 उतई तहसील व जिला दुर्ग की निवासी हितेन्द्र कुमार काकड़े की विगत 11 अप्रैल 2025 को ग्राम खोपली दर्री तालाब में नहाते समय पानी में डुबने से मृत्यु हो गई थी।

कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. मानसिंह कुर्रे के पुत्र कमल कुमार कुर्रे को, स्व. भगवती ठाकुर की पत्नी ललिता बाई को, स्व. अशोक निषाद की माता सुकन बाई को, स्व. अरविन्द कुमार कोशले की माता विमला कोशले को, स्व. राशि तांडी की माता प्रमिला तांडी और स्व. हितेन्द्र कुमार काकड़े की माता प्रेमलता काकड़े को क्रमशः 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Exit mobile version