Site icon

CG : दिव्यांग विद्यार्थियों ने पेंटिंग, नृत्य और विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा …

CG : दिव्यांग विद्यार्थियों ने पेंटिंग, नृत्य और विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा …

CG : दिव्यांग विद्यार्थियों ने पेंटिंग, नृत्य और विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा …

अम्बिकापुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा होली कॉस आशा निकुंज श्रवण बाधित विशेष विद्यालय में दिव्यांगजन सहयोग गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पेंटिंग, नृत्य तथा विज्ञान मेले के अंतर्गत विभिन्न मॉडलों एवं प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और कौशल का परिचय दिया। गतिविधि का उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनकी रचनात्मक क्षमताओं को मंच प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के अवसर पर समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी, होली क्रॉस आशा निकुंज श्रवण बाधित विशेष विद्यालय, अंबिकापुर के प्राचार्य एवं विद्यालय के स्टॉफ उपस्थित रहे।

Exit mobile version