Site icon

जिले में अब तक कोविड 19 के 26 हजार 497 मरीज हुए स्वस्थ

logo Deep Jagriti

धमतरी जिले में अब तक कोविड 19 वायरस से प्रभावित हुए 26 हजार 497 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 20 सितम्बर को जिले में एक भी धनात्मक केस नहीं पाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि जिले में कुल तीन लाख 43 हजार 522 लोगों का सैम्पल जांच किया गया, जिनमें से कुल 27069 धनात्मक मरीजों की पहचान हुई। इनमें से जहां 26 हजार 497 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में पांच हैं। बताया गया है कि कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए जिले में आरटीपीसीआर से 59 हजार 981, ट्रू-नॉट से 41 हजार 993 और रैपिड एंटीजन कीट से दो लाख 41 हजार 548 लोगों का सैम्पल जांच किया गया।

Exit mobile version