Site icon

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना से गजाधर के परिवार का पक्के घर की सपना हुआ पूरा…

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना से गजाधर के परिवार का पक्के घर की सपना हुआ पूरा...

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना से गजाधर के परिवार का पक्के घर की सपना हुआ पूरा...

कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का सफर, अब सुरक्षित छत के नीचे खुशहाल जीवन

दुर्ग । प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में गजाधर देवांगन के परिवार का सपना भी साकार हुआ है।

गजाधर देवांगन की पत्नी अमेरिका देवांगन के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। योजना के माध्यम से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो चुका है। आज गजाधर देवांगन अपने परिवार के साथ इसी पक्के मकान में निवास कर रहे हैं।

पक्का मकान मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित छत और बेहतर जीवन का आधार मिला है। अब उनका परिवार अपने घर में सुकून और सुरक्षा के साथ जीवन व्यतीत कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के सपनों को नई उड़ान दे रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में भी पात्र हितग्राहियों को आवास का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर परिवार का अपना पक्का घर, सम्मानजनक जीवन की ओर एक मजबूत कदम है।

Exit mobile version