Site icon

स्मार्ट सिटी के मामले में यूपी देश भर में नंबर वन

स्मार्ट सिटी के मामले में यूपी देश भर में नंबर वन

ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपोर्ट सेंटर एंड मार्ट में जागरण विमर्श के तहत दूसरा सत्र प्रारंभ हो गया है। केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि स्मार्ट सिटी के मामले में उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर वन हो गया है।

महेंद्र नाथ के संबोधन के प्रमुख अंश

वहीं, इससे पहले ‘यूपी-एनसीआर: आशाएं और चुनौतियां’ विषय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन खत्म हो गया। इसके बाद यहां पर उपस्थित अतिथियों के सवालों का दौर भी हुआ। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा  कि पिछली सरकारों ने किसानों के साथ अन्याय किया है। 1451 ऐसे मामले हैं, जिनका निस्तारण शासन स्तर से किए जाने पर विचार विमर्श की स्थिति बन चुकी है।  कुछ मामलों में प्रशासन से जानकारी मांगी गई है और कुछ मामलों में अभी एसआइटी जांच की जरूरत है। नियम के दायरे में रहकर बिना किसी भेदभाव के सरकार पूरी संवेदनशीलता से इन सभी मामलों का समाधान करना चाहती हैं। एसआइटी की रिपोर्ट को सरकार प्रतिबद्धता से लागू करेंगे।

एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस के दौर में बहुत सारे लोगों ने बिना अपनी जान की परवाह किए लोगों की मदद की। वहीं, काफी लोगों ने अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने का प्रयास किया। कुछ अस्पतालों ने तो बीमारी की अपनी कमाई का जरिया बना लिया था। ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।  योगी ने यह भी कहा कि अधिकांश लोगों ने बेहतर कार्य किया और वह सम्मान के पात्र हैं।

Exit mobile version