Site icon

राजनांदगांव : नवागांव में बन रहा कम्पोस्ट प्लांट, कचरा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा…

राजनांदगांव : नवागांव में बन रहा कम्पोस्ट प्लांट, कचरा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा...

राजनांदगांव : नवागांव में बन रहा कम्पोस्ट प्लांट, कचरा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा...

राजनांदगांव , शहर में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में महापौर मधुसूदन यादव ने नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम के साथ नवागांव सैनिटेशन पार्क पहुंचकर वहां कम्पोस्ट प्लांट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत सुविधा का विस्तार किया जाए। उन्होंने एसएलआरएम सेंटर के स्तर उन्नयन और मृत मवेशियों के निपटान के लिए इन्सीनेरेटर लगाने के कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

पार्क परिसर में आवारा पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए बाउंड्रीवॉल का निर्माण जल्द कराने को कहा। अधिकारियों ने जानकारी दी कि शहर के एसएलआरएम सेंटर्स में प्लास्टिक कंप्रेस करने के लिए बेलिंग मशीन, सफाई के लिए फटका मशीन और कचरा अलग करने के लिए कन्वेयर बेल्ट व ट्रॉली जैसी आधुनिक सुविधा मुहैया कराई जा रही है। नवागांव, लखोली और रेवाडीह में तीन नए कम्पोस्ट प्लांट भी स्थापित किए जा रहे हैं।

ई-गाड़ियों की खरीदी प्रक्रिया होगी तेज: महापौर ने कचरा संग्रहण कार्य को बेहतर बनाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ई-गाड़ियां) खरीदने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version