Site icon

राजनांदगांव : हजारों हितग्राहियों को छह माह से नहीं मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन…

राजनांदगांव : हजारों हितग्राहियों को छह माह से नहीं मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन...

राजनांदगांव : हजारों हितग्राहियों को छह माह से नहीं मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन...

अंबागढ़ चौकी , राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना अंतर्गत केन्द्र सरकार की वि​िभन्न योजनाओं के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले जिले के हितग्राहियों को पेंशन प्राप्त करने के लिए पिछले कई महीनों से कार्यालयों व अधिकारियों का चक्कर काटना पड़ रही है। बताया जाता है कि मई से पेंशनधारियों को पेंशन प्राप्त नहीं हो रहा है, जिससे पेंशन के भरोसे जीवन का निर्वाह करने वाले गरीब तबके को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के तीनों विकासखंड अंबागढ़ चौकी, मोहला व मानपुर के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को पेंशन की राशि प्राप्त करने के लिए भटकना पड़ रहा है।

समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक अखिलेश तिवारी ने भी माना कि जिले में राष्ट्रीय परिवार सहायता अंतर्गत केन्द्र सरकार की विभिन्न योजना विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, सुखद सहारा व वृद्धा पेंशन, सामजिक सुरक्षा पेंशन की राशि मई महीने से प्राप्त नहीं हो रही है। नगरीय निकाय में केन्द्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त करने वाले हितग्राही अंकालूराम, मेहतरीन बाई, रमशीला बाई, शुकवारो, बिसंतीन, आशाबाई, नीलकुंवर, शत्रुहन लाल, जीवन सिंह, बैशाखु, फूलबाई, द्रोपतीबाई ने बताया कि वे पिछले 6 महीने से पेंशन की राशि लेने के लिए नगर पंचायत कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पेंशन की राशि नहीं मिली। केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तरह ही राज्य सरकार के भी सामाजिक सहायता से जुड़े पेंशनधारियों को भी सितंबर से पेंशन नहीं मिल रहा है।

ब्लॉक में चार हजार हितग्राही 6 माह से पेंशन से वंचित: अंबागढ़ चौकी जनपद पंचायत में अकेले राष्ट्रीय सामजिक सहायता योजना के हितग्राहियों की संख्या साढ़े तीन हजार से अधिक है। जबकि नगरीय निकाय अंबागढ़ चौकी में केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सहायता प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की संख्या एक हजार से अधिक है।

यहां पर नगरीय निकाय नगर पंचायत व जनपद पंचायत के इन हितग्राहियों को पिछले छह माह से केन्द्र सरकार की विभिन्न योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त करने के लिए अफसरों व कार्यालयों का चक्कर काटना पड़ रहा है। पीड़ित हितग्राहियों ने दीपावली पर्व से पूर्व पेंशन की राशि का भुगतान कराने की मांग की है।

बैठक में भी गूंजा पेंशन का मामला मोहला में 12 अक्टूबर को नवीन जिले की दिशा समिति की बैठक सांसद संतोष पांडे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान सांसद को बताया था कि जिले में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना के तहत पेंशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को पिछले छह माह से पेंशन नहीं मिल रही है। सांसद ने गंभीरता दिखाते हुए जिला प्रशासन को इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करने का निर्देश दिया था।

Exit mobile version