Site icon

Durg : हाइजीनिक फूड जोन से ई-बस डिपो और प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचीं आयुक्त, स्थलवार कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

Durg : हाइजीनिक फूड जोन से ई-बस डिपो और प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचीं आयुक्त, स्थलवार कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

Durg : हाइजीनिक फूड जोन से ई-बस डिपो और प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचीं आयुक्त, स्थलवार कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

मनीष त्रिपाठी पत्रकार

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने शहर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का स्थलवार निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने चंद्रा-मौर्या चौक के सामने निर्माणाधीन हाइजीनिक फूड जोन, संजय नगर तालाब मैदान, ई-बस डिपो निर्माण तथा खम्हरिया स्थित एएचपी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माण की गुणवत्ता, सुव्यवस्थित क्रियान्वयन और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया

आयुक्त ने निर्माणाधीन हाइजीनिक फूड जोन का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। फूड जोन को स्वच्छ, व्यवस्थित और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से निर्माण की गुणवत्ता तथा परिसर के बेहतर नियोजन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।
परिसर में स्वच्छता, जल निकासी, कचरा संग्रहण, पेयजल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को ध्यान में रखा जाए, ताकि भविष्य में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
आयुक्त ने संजय नगर तालाब मैदान का निरीक्षण कर स्थल की स्थिति का जायजा लिया। निर्देशित किया गया है कि उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुविधाजनक एवं व्यवस्थित स्थल मिल सके।
ई-बस डिपो के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। ई-बस संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का समय पर विकास महत्वपूर्ण है, ताकि तैयार होने के बाद बसों के संचालन एवं रखरखाव में सुविधा हो। निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए बसों की पार्किंग, चार्जिंग व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, रखरखाव और आवश्यक परिचालन सुविधाओं के समुचित प्रावधान पर ध्यान दिया जाए। संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्यों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाए।
आयुक्त ने खम्हरिया स्थित एएचपी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आवासों से संबंधित विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। आवास निर्माण के साथ-साथ हितग्राहियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी महत्वपूर्ण है। आवासों में मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।
निगम प्रशासन द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे हों और शहर के विकास को गति मिल सके।

Exit mobile version