राजनांदगांव | कैलाश नगर स्थिति लिटिल मिलेनियम ने नवरात्रि पर अग्रसेन भवन में रॉयल रास गरबा का आयोजन किया। मुख्य अतिथि शारदा तिवारी, अर्चना दास, दुआ, डॉ.नेहा गुप्ता एवं निमिषा ठक्कर रहीं। इस आयोजन में बच्चों एवं माताओं ने हिस्सा लिया। पारंपरिक एवं रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुति से पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छोटा किंग मास्टर उदय ठारवानी एवं छोटी क्वीन बेबी वामिका पंजवानी रहीं। कृत्विक खंडेलवाल विजेता घोषित किए गए और बाकी सभी नन्हे प्रतिभागियों ने अपने आकर्षक अंदाज और आत्मविश्वास से सभी का मन मोह लिया। डायरेक्टर तथागत पांडे, श्रद्धा पांडे रेड्डी एवं रितिका पांडे तिवारी के साथ स्टाफ का योगदान रहा।

