Site icon

राजनांदगांव : कलवर में बाघ ने किया बैल का शिकार, 20 किमी दूर हालेपायली में भी मिले पगमार्क से दहशत…

final logo copy

राजनांदगांव , औंधी इलाके के कलवर में बाघ ने फिर एक बैल को शिकार बनाया है। शनिवार सुबह कलवर के किसान ने अपने बैल को खेत में मरा हुआ देखा। इसके बाद वन अमले को सूचना दी गई। इधर कलवर से करीब 20 किमी. दूर हालेपायली में भी बाघ के पगमार्क देखे गए हैं। इससे पूरे इलाके में दहशत की स्थिति है।

बाघ 20 से 30 किमी. के क्षेत्र में लगातार मूवमेंट कर रहा है। आसपास के करीब 6 गांव में बाघ की दहशत बनी हुई है। करीब 15 दिन पहले भी बाघ ने अचानक हमला कर 6 बकरियों को अपना शिकार बनाया। इसके बाद बाघ जंगल में ओझल हो गया था। जो एक बा​र फिर बस्ती के आसपास लौट आया है। इधर वन विभाग ने बाघ की निगरानी के लिए अलग-अलग हिस्से में ट्रैप कैमरे भी लगा रखे हैं। जिसमें बाघ की मूवमेंट भी कैद हो रही है।

औंधी जंगल को भी आवास क्षेत्र बना रहा वन विभाग ने बताया कि आमतौर पर बाघ एक ​ही हिस्से मेंं लंबे समय तक नहीं ठहरते। लेकिन मौजूद बाघ करीब दो से ढाई महीने से औंधी के जंगल में ही मौजूद हैं। इससे संभावना है कि बाघ औंधी जंगल को भी अपना आवास क्षेत्र बना रहा है। शिकार के लिए बस्ती के करीब पहुंचता हैं। बाघ की उम्र 3 से 4 साल के करीब हैं। औंधी जंगल को टेरिटरी बनाने की संभावना बढ़ गई है।

Exit mobile version