मोहला | शासकीय स्कूल में उत्कृष्ट कार्य के लिए दुर्ग में आयोजित समारोह में वनांचल मोहला के शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। समारोह में प्राथमिक शाला मोहला प्रधान पाठक सरोज साहू को सम्मानित किया गया।
माध्यमिक शाला कोर्रामटोला के थानसिंह गावरे को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग संभाग के जेडी डॉ. के वेंकटराव व विभाग के कई बड़े अधिकारी उपस्थित थे।

