Site icon

Durg : -महाअष्टमी पर महापौर अलका बाघमार ने किया कन्या पूजन, कन्याओं को भोजन कर लिया आशीर्वाद,

मनीष त्रिपाठी पत्रकार

-नगर निगम परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में हवन, कन्या भोज एवं महाभंडारे का आयोजन,माता रानी के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण,

दुर्ग/नगर पालिक निगम, दुर्ग। शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम, दुर्ग परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन, कन्या पूजन, कन्या भोज एवं महाभंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने मां दुर्गा के स्वरूप कन्याओं की आरती उतारकर विधिवत पूजन किया तथा उन्हें स्नेहपूर्वक भोजन परोसकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ हुई। महापौर सहित जनप्रतिनिधियों एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने हवन में आहुति अर्पित कर शहरवासियों के सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

महापौर अलका बाघमार ने महाअष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, श्रद्धा, भक्ति और सेवा का प्रतीक है।उन्होंने माता रानी से शहरवासियों के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य लीना दिनेश देवांगन, नीलेश अग्रवाल, शशि साहू, हर्षिका संभव जैन, रंजीता पाटिल, युवराज कुंजम, मनोज सोनी, जितेंद्र ताम्रकर, दुर्गेश गुप्ता, लता यादव, हेमलता वर्मा, साक्षी चौहान, रानी साहू, दामिनी भुवाल सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जनसंपर्क/राजू बक्शी

Exit mobile version