Site icon

राजनांदगांव : नदी में जलस्तर अधिक होने से अब तक नहीं खुल पाईं रेत खदानें…

final logo copy

राजनांदगांव , जिले के लोगों को सस्ते दाम पर रेत खरीदने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। शिवनाथ नदी में जलस्तर अधिक होने के चलते रेत खदानों को शुरू नहीं किया जा सका है। खनिज विभाग जलस्तर घटने के बाद ही रेत खनन शुरू करने की अनुमति देगा।

जिले में धीरी, भोथली, कोटरासरार, अर्जुनी और आसरा में रेत खदान का ई-टेंडर किया गया है। हालांकि बीते सत्र में पर्यावरण का क्लीयरेंस नहीं मिलने के चलते इन खदानों से रेत का खनन नहीं किया जा सका। नए सत्र के ​लिए पर्यावरण की एनओसी मिल गई है। इन खदानों में 15 अक्टूबर से खनन शुरू किया जाना था।

लेकिन मौजूदा समय में नदी में पानी का स्तर ​अधिक है। इसके चलते खनन रोका गया है। अब जलस्तर कम होने के बाद ही इन खदानों से रेत खनन शुरु हो सकेगा। उम्मीद है कि इसके बाद ही रेत के दामों में गिरावट आएगी और आम लोगों को सस्ते दर में रेत उपलब्ध हो सकेगा।

Exit mobile version