Site icon

CG : पहले प्यार का इजहार, फिर शादी का वादा, गर्भवती हुई युवती तो मुकर गया बॉयफ्रेंड …

CG : पहले प्यार का इजहार, फिर शादी का वादा, गर्भवती हुई युवती तो मुकर गया बॉयफ्रेंड …

CG : पहले प्यार का इजहार, फिर शादी का वादा, गर्भवती हुई युवती तो मुकर गया बॉयफ्रेंड …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्कूल के पुराने दोस्त पर शादी का झांसा देकर 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने पहले उससे दोस्ती की, फिर प्यार का इजहार कर शादी का वादा किया। इसके बाद उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और अंतरंग वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसे गर्भपात की दवा खिला दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने जरूरत बताकर युवती से नकद रुपए और सोने की चेन भी ले ली। अब शादी से इनकार करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी विशाल पुरी गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।

बचपन की दोस्ती प्यार में बदली, फिर शादी का वादा जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मूल रूप से जांजगीर जिले की रहने वाली है। 22 वर्षीय युवती वर्तमान में बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है और एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। युवती मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-1 निवासी विशाल पुरी गोस्वामी को बचपन से जानती थी। दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे। इसी वजह से दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। पीड़िता के अनुसार, जुलाई 2025 में विशाल ने उसे किराए का मकान दिलाने में मदद की थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातें बढ़ने लगीं। युवक ने उससे प्यार का इजहार किया और शादी करने का भरोसा दिलाया।

रात 10 बजे घर पहुंचकर दुष्कर्म करने का आरोप पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2025 में एक रात उसकी सहेली घर पर मौजूद नहीं थी। इसी दौरान रात करीब 10 बजे विशाल उससे मिलने पहुंचा। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के मुताबिक, आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिलाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने अपने मोबाइल फोन से उनके अंतरंग संबंधों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। बाद में इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह उसे डराने लगा।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण का आरोप शिकायत के अनुसार, विशाल पुरी ने कथित रूप से वीडियो का इस्तेमाल युवती पर दबाव बनाने के लिए किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी बार-बार वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देता था और उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने आरोप लगाया कि वह युवक के शादी के वादे पर भरोसा करती रही, लेकिन बाद में आरोपी अपने वादे से मुकर गया। गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाने का आरोप

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि शारीरिक संबंधों के दौरान वह गर्भवती हो गई थी। गर्भावस्था की जानकारी मिलने के बाद उसने विशाल से शादी करने की बात कही। आरोप है कि युवक ने पहले जल्द शादी करने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में गर्भपात की दवा लाकर उसे खिला दी। युवती ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी युवक शादी की बात टालता रहा। जब पीड़िता ने दोबारा शादी के लिए कहा, तो आरोपी ने कथित तौर पर साफ इनकार कर दिया। इस घटना से परेशान युवती ने अपने परिवार को पूरी जानकारी दी। नकद रुपए और सोने की चेन लेने का भी आरोप युवती ने पुलिस को बताया कि विशाल समय-समय पर अपनी जरूरत बताकर उससे रुपए मांगता था। उसने भरोसे में आकर युवक को नकद राशि दी थी। इसके अलावा अपनी सोने की चेन भी युवक को रखने के लिए दी थी। शिकायत के मुताबिक, बाद में चेन वापस मांगने पर आरोपी ने लौटाने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने जब अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया, तो उसकी मां सोने की चेन वापस मांगने आरोपी के घर पहुंचीं। आरोप है कि वहां युवक ने उनसे विवाद किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस लगातार परेशान होने के बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विशाल पुरी गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। मामले में दर्ज आरोपों की सत्यता, कथित वीडियो, आर्थिक लेनदेन और गर्भपात से जुड़ी परिस्थितियों की जांच के बाद ही घटनाक्रम पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा।

Exit mobile version