Site icon

CG : महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य पदों की पात्र-अपात्र सूची जारी

final logo copy

29 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं दावा-आपत्ति 
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा आवेदनों की जांच के बाद तैयार पात्र-अपात्र सूची जिले की वेबसाईटhttps://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in/पर तथा कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।

जारी सूची के संबंध में किसी भी अभ्यर्थी को आपत्ति होने पर वे 29 अक्टूबर तक स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक अथवा कुरियर के माध्यम से आवश्यक साक्ष्य एवं दस्तावेजों सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version