मनीष त्रिपाठी पत्रकार
दुर्ग, राज्य सरकार द्वारा युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल एवं अन्य विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से युवा रत्न सम्मान योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार योजना के तहत 15 से 29 वर्ष की आयु के ऐसे युवाओं के व्यक्तिगत क्षमता विकास तथा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता प्रदान की जाएगी। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक पात्र युवा निर्धारित अवधि में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कार्यालय, रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

