Site icon

CG : अंबिकापुर 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 23 से…

final logo copy

प्रदेशभर के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा और कौशल दिखाने का मिलेगा अवसर

रायपुर । स्कूली खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर तक सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में किया जाएगा। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बिकापुर के क्रीड़ांगन में होगा। जिला प्रशासन एवं जिला आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के स्कूली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह के साथ होगा। समारोह के मुख्य अतिथि सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद चिंतामणी महाराज होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रबोध मिंज करेंगे, जबकि सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार टोप्पो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष निरूपा सिंह, नगर निगम अम्बिकापुर के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी तथा जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष देव नारायण यादव की उपस्थिति रहेगी।

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी। अम्बिकापुर में आयोजित यह चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी।

Exit mobile version