Site icon

कटनी से आ रहे श्रमिकों की पिकअप पलटी, छतरपुर हादसे में 37 मजदूर घायल

imm-1.jpg

छतरपुर

 मूंगफली की फसल निकालने के लिए कटनी से छतरपुर आ रहे मजदूरों की यात्रा गुरुवार शाम हादसे में बदल गई। किशनगढ़ थाना क्षेत्र के देवरा गांव के पा
स मजदूरों से भरी लोडर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 37 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 16 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में 14 वर्षीय किशोर भी शामिल है।
ड्राइवर से पिकअप हुई बेकाबू

जानकारी के अनुसार सभी मजदूर कटनी जिले के वादा इम्लाज गांव के रहने वाले हैं और छतरपुर में मूंगफली की फसल निकालने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान देवरा गांव के पास ड्राइवर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गंभीर घायल मजदूर छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव के बाद घायलों को उपचार के लिए बिजावर अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को आगे छतरपुर जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में शिवा कुमार आदिवासी (14), राधा आदिवासी (20), गयाबाई, सीताबाई, अमियाबाई, संजना, संगीता, पानबाई, नंदनी, लल्लेबाई, राजा, रतनलाल, शिवनंदन, सुरेश, गेंदा और कन्हैया सहित अन्य मजदूर शामिल हैं। शिवा कुमार को गंभीर चोटें आई हैं।
ड्राइवर के शराब के नशे में होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी में चालक के शराब के नशे में होने की आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के कारणों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना ने एक बार फिर कृषि कार्य के लिए दूसरे जिलों से आने वाले मजदूरों के सुरक्षित परिवहन का सवाल खड़ा कर दिया है।

 

Exit mobile version