Site icon

CG : रायपुर में महिला और उसकी बहू से मारपीट, जान से मारने की धमकी …

CG : सहकारी समिति प्रबंधक की आत्महत्या मामले में पूर्व बैंक मैनेजर पर FIR, 52 लाख के फर्जी KCC ऋण का आरोप…

CG : सहकारी समिति प्रबंधक की आत्महत्या मामले में पूर्व बैंक मैनेजर पर FIR, 52 लाख के फर्जी KCC ऋण का आरोप…

रायपुर : राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कचना स्थित एक कॉलोनी में विवाद के दौरान महिला और उसकी बहू से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीच-बचाव करने पर कुछ लोगों ने दोनों महिलाओं के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। प्राप्त शिकायत के अनुसार, घटना 23 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की है। कचना स्थित कॉलोनी में रहने वाली लगभग 45 वर्षीय वेद बाई ने आरोप लगाया कि रूम नंबर 192 में रहने वाले लोगों ने विवाद के दौरान उनके और उनकी बहू के साथ मारपीट की।

बीच-बचाव करने पर महिला और बहू से मारपीट शिकायत में बताया गया है कि विवाद के दौरान महिला और उसकी बहू ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर आरोपियों ने कथित तौर पर दोनों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हाथ-मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचाई गई। खम्हारडीह थाने में मामला दर्ज घटना की शिकायत पर खम्हारडीह पुलिस ने 23 अक्टूबर 2026 को रात 8:59 बजे अपराध क्रमांक 427/2026 दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version