Site icon

जी रोड के पास एक्सीडेंट दो घायल

सीएसपी ने दिया मानवता का परिचय, अपनी गाड़ी से घायलो को हॉस्पिटल भेजा
राजनांदगांव। भिलाई से राजनांदगांव आ रहे बाइक सवार दो लोगों की सीएसईबी ऑफिस के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई । जिसमें बाइक सवार दोनों घायल हो गए । घायलों का इलाज जिला अस्पताल राजनांदगांव में किया जा रहा है। दोनों ही घायल खतरे से बाहर बताए गए है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिलाई से राजनांदगांव आ रहे विशाल प्रजापति अपने दोस्त आरती रामटेके के साथ स्कूटी में सवार थे तथा दूसरी गाड़ी में उनके रिश्तेदार सुमन कोचरे एवं जागेंदर सोनी बाजू में बातचीत करते हुए चल रहे थे। तभी विशाल प्रजापति की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई । जिससे स्कूटी में सवार विशाल प्रजापति और आरती रामटेके को चोटे आई है। दोनों घायल अवस्था में जीई रोड मे थे, जैसे ही नगर पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने जो राजनांदगांव से सोमनी की ओर जा रहे थे, देखा और अपनी गाड़ी में दोनों घायलों को बिठाकर जिला अस्पताल भिजवाया जहां उनका उपचार चल रहा है।

Exit mobile version