Site icon

राजनांदगांव : भगवान महावीर के नाम पर बनी कॉलोनी में अंधेरा, चोरी की आशंका …

CG: Another murder incident in Mandir

राजनांदगांव | नंदई चौक से महज 200 मीटर दूर मोहारा रोड स्थित भगवान महावीर कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट की कमी से रहवासी परेशान हैं। रात में अंधेरा छा जाता है। इससे हादसों और चोरी की आशंका बनी रहती है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व जमा होते है। यहां शोरूम के महंगे बैनर फाड़ने और लाइट तोड़ने की घटना सामने आई हैं। लोगों ने वार्ड पार्षद और मेयर को पत्र सौंप कर समस्या से अवगत कराया था। लेकिन समाधान नहीं हुआ। निगम को स्ट्रीट लाइट लगवाकर नियमित निगरानी की व्यवस्था करनी चाहिए।

Exit mobile version