Site icon

चौखड़िया पारा में जुआ खेल रहे 9 आरोपी गिरफ्तार, 13 जुआ एक्ट तथा 188 के तहत हुई कार्रवाई

IMG-20200508-WA0081

आठ मोबाइल सहित 2 लाख15 हजार रुपए जप्त

राजनांदगांव। जिले में सामाजिक बुराई की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है । इसी के चलते आज बसंतपुर पुलिस ने चौखड़िया पारा में जुआ खेल रहे 9 जुआडियो को धर दबोचा है। जिनके पास से दो लाख 15100 रूपय नगद 8 मोबाइल तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

थाना बसंतपुर में प्रोविजनल डीएसपी मयंक रण सिंह के नेतृत्व में थाना बसंतपुर पुलिस स्टाफ के द्वारा चौखड़िया पारा के इंदर भोजवानी के यहां रेड कर जुआ खेलते हुए नगद₹215100 तथा 8 मोबाइल एवं दो मोटरसाइकिल जप्त करते हुए जुआ रेड की कार्रवाई की गई है। जिसमें कुल 9 आरोपी गण इंदर भोजवानी, उत्तम भोजवानी ,अभिषेक शर्मा ,किशोर देवांगन रवि हिंदूजा खेमचंद साहू ,श्यामू सोनकर ,हितेश डोडवानी, हर्ष देवांगन के पास से उक्त रकम जब्त कि गई , जिसमें आठ मोबाइल और दो मोटरसाइकिल भी इनके कब्जे से जप्त किया गया है।

इस संबंध में बसंतपुर टीआई राजेश साहू ने बताया कि आज शाम लगभग 7:00 बजे 9 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया है जिनके खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट तथा लाक डाउन का उल्लंघन करने के उपरांत धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है।

https://youtu.be/1hcSTlcWEGk

Exit mobile version