Site icon

राजनांदगांव : 27 के भारत बंद का समर्थन : कांग्रेस

CONGRESS-LOGO

० किसान हित के लिए जिले के सभी ब्लॉकों में बंद को समर्थन : कोठारी

राजनांदगांव। केंद्र सरकार के तीन कृषि काले कानून के विरोध में किसान संगठनों द्वारा 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है।
जिला अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने कहा कि किसानों की जायज मांगों के लिए किसान संगठनों के भारत बंद के आह्वान को कांग्रेस पार्टी ने अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला कांग्रेस प्रभारी पंकज शर्मा के निर्देशानुसार राजनांदगांव जिले में भी भारत बंद को समर्थन देते सफल बनाकर केंद्र सरकार के किसान विरोधी नीति का विरोध दर्ज कराना है।

जिला प्रवक्ता रुपेश दुबे ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों, कॉंग्रेसजनों से अपील की है कि वे किसान संगठनों द्वारा आह्वान इस भारत बंद को शांतिपूर्वक रूप से सफल करने किसान भाइयों को सहयोग प्रदान करें।

Exit mobile version