Site icon

Durg : थाना उतई पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

मनीष त्रिपाठी पत्रकार

दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23.10.2026 को थाना उतई पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डुमरडीह के बड़े पारा में जैतखाम के पास दिनेश कुमार चेलक द्वारा अंकों पर रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर अवैध सट्टा-पट्टी लिखी जा रही है।

सूचना पर थाना उतई पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदेह के आधार पर दिनेश कुमार चेलक को पकड़ा गया। गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर उसके कब्जे से विभिन्न अंकों पर रुपये-पैसों के दांव का विवरण दर्ज कॉलेज कॉपी, नगदी रकम ₹560, एक डॉट पेन एवं विवो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जांच में आरोपी द्वारा सट्टा-पट्टी लिखने एवं स्वयं खाईवाली करने की जानकारी सामने आई।

घटना का कारण
पुलिस के अनुसार, आरोपी रुपये-पैसों का अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अंकों पर हार-जीत का दांव लगवाकर सट्टा संचालित कर रहा था।

घटनास्थल
जैतखाम के पास, बड़े पारा, वार्ड क्रमांक 07, ग्राम डुमरडीह, थाना उतई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

आरोपी का नाम एवं पता
दिनेश कुमार चेलक, उम्र 43 वर्ष, निवासी बड़े पारा, वार्ड क्रमांक 07, जैतखाम के पास, डुमरडीह, थाना उतई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

जप्त सामग्री

  1. कॉलेज कॉपी| सट्टा-पट्टी एवं लेनदेन का विवरण दर्ज
  2. नगदी रकम ₹560
  3. डॉट पेन 01 नग
  4. विवो कंपनी का मोबाइल 01 नग
    कुल जप्त सामग्री की कीमत| ₹5,560 पुलिस की कार्रवाई एवं भूमिका

थाना उतई पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना की तस्दीक कर मौके पर कार्रवाई की गई। आरोपी के कब्जे से सट्टा संचालन से संबंधित सामग्री जप्त कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 517/2026, धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की गई।

प्रकरण की कार्रवाई में थाना उतई पुलिस टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों से दूर रहें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। जुआ-सट्टा सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

दुर्ग पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Exit mobile version