मनीष त्रिपाठी पत्रकार
▪️ ₹5,000 का जुर्माना, मौके पर साइलेंसर निकालकर किया गया जप्त।
▪️ तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर एवं नियम विरुद्ध बदलाव वाले वाहनों पर आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही ।
*पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग* के निर्देशानुसार यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सघन वाहन चेकिंग कर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान अवन्ति बाई चौक में एक R1 बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा पाया गया। उक्त वाहन चालक के विरुद्ध मोटर विकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए चालक पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, कार्रवाई स्थल पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाकर जप्त किया गया। मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज एवं कर्कश आवाज आम नागरिकों, बुजुर्गों, बच्चों तथा मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनती है। ऐसे वाहन ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के साथ-साथ आमजन की शांति एवं सुविधा को भी प्रभावित करते हैं।
यातायात पुलिस दुर्ग की अपील है वाहन चालक अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप साइलेंसर का ही उपयोग करें तथा अनावश्यक बदलाव करने से बचें। मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज आवाज करने वाले उपकरणों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

