Site icon

कांग्रेसी चाटुकार सच्‍चाई को झुठलाने का असफल प्रयास कर रहे हैं – सज्‍जन, प्रखर

Prakhar Shrivastava

भाजयुमो उत्‍तर-द‍क्षिण मंडल अध्‍यक्षों ने जारी किया संयुक्‍त बयान

राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा के उत्‍तर-दक्षिण मंडल अध्‍यक्ष सज्‍जन सिंह ठाकुर व प्रखर श्रीवास्‍तव ने संयुक्‍त बयान जारी करते हुए कांग्रेसियों के उस दावे पर आशंका जताई है जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस नेता जितेंद्र मुद‍लियार प्रशासन के बुलावे पर पुलिस थाने पहुंचे थे। अध्‍यक्ष ठाकुर व श्रीवास्‍तव ने कहा कि, कांग्रेसियों के दावों में विरोधाभास है। उन्‍होंने कहा कि, कांग्रेसी चाटुकार सच्‍चाई को झुठलाने के प्रयास कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि, कांग्रेस नेता क्‍यूं सच्‍चाई को झुठलाने अपने प्‍यादों का सहारा ले रहे हैं।

भाजयुमो अध्‍यक्ष ठाकुर व श्रीवास्‍तव ने कहा कि, इस पूरे मामले में स्‍वयं जितेंद्र मुदलियार को सामने आकर स्थिति स्‍पष्‍ट करनी चाहिए थी लेकिन उन्‍होंने ऐसा नहीं किया। न ही उन्‍होंने किसी भी माध्‍यम से शहर में शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखने की अपील लोगों से की। अगर वे इतने ही जिम्‍मेदार हैं तो वे खुद सामने आकर भी लोगों से शांति बनाए रखने की बात कह सकते थे। लेकिन वे अपनी जिम्‍मेदारी से भागते रहे और यही कारण है कि अब उनके प्‍यादे उनका बचाव करने सामने आएं हैं और अपने नेता को लेकर सफाई देते फिर रहे हैं। दोनों अध्‍यक्षों ने कहा कि, बगैर आग के धुआ नहीं उठता।

भाजयुमो उत्‍तर-दक्षिण मंडल के अध्‍यक्षों ने संयुक्‍त रुप से कहा कि, कांग्रेसी दोबारा शहर की शांति व्‍यवस्‍था में खलल डालने का प्रयास कर रहे हैं। जिस विषय को संस्‍कारधानी के लोग भूलकर दोबारा सौहद्रता बढ़ा रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेसी गड़े मुर्दे उखाड़ने में लगे हुए हैं। एक जिम्‍मेदार नेता के तौर पर कांग्रेस नेता जितेंद्र मुदलियार को स्‍वयं सामने आकर इस संबंध में अपना पक्ष रखना चाहिए था। वे लोगों के सामने आकर या सोशल मीडिया के माध्‍यम से अपना पक्ष रख सकते थे ताकि संस्‍कारधानी की शांति व्‍यवस्‍था बनी रहे। लेकिन ऐसा न करते हुए वे अपने प्‍यादों के सहारे दोबारा शहर की शांति व्‍यवस्‍था में खलल पैदा कर रहे हैं। उनके इस रवैये के बाद स्‍पष्‍ट हो जाता है कि गैरजिम्‍मेदार नेता खुद परिदृष्‍य से दूर रहकर महज परिस्थितियों को बिगाड़ने में लगे हैं।

Exit mobile version