Site icon

Durg : गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद,

Durg : गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद,

Durg : गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद,

मनीष त्रिपाठी पत्रकार

स्थान:थाना खुर्सीपार दुर्ग (छत्तीसगढ़)
दिनांक: 26 अक्टूबर 2026
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस को अवैध गतिविधियों एवं संदिग्ध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग दौरान सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकदी बरामद की है।

घटना एवं कार्रवाई का विवरण:

एक सफेद रंग का बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन (क्रमांक: CG 04 QU 5996), रायपुर से नागपुर की ओर भारी मात्रा में नकदी लेकर जा रहा है।डबरापारा थाना खुर्सीपार के पास वाहन चेकिंग के दौरान रात करीब 11:00 बजे पिकअप वाहन को रोककर चेक किया गया। वाहन का पिछला हिस्सा मॉडिफाई कर पूरी तरह बंद किया गया था। वाहन में दो व्यक्ति सवार मिले, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम:

वैधानिक कार्यवाही:
दोनों व्यक्तियों से रकम के स्रोत, स्वामित्व तथा परिवहन के उद्देश्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
बरामद रकम के वित्तीय स्रोत और अन्य संबंधित तथ्यों की गहन जांच हेतु आयकर विभाग (Income Tax Department) को सूचना भेजी जा रही है।
जारीकर्ता:
पुलिस कार्यालय, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)

Exit mobile version