मनीष त्रिपाठी पत्रकार
रिसाली
नगर पालिक निगम रिसाली के नेवई ओवर हेड टैंक का संधारण कार्य मंगलवार से शुरू होगा। पाइप लाइन लिकेज होने की वजह से शुक्रवार तक के लिए शट्डाउन लिया गया है। इस दौरान नेवई ओवर हेड टैंक से वार्ड 16 बीआरपी काॅलोनी, वार्ड 17 शिव पारा स्टेशन मरोदा, वार्ड 18 एचएससीएल काॅलोनी स्टेशन मरोदा, वार्ड 19 विजय चैक स्टेशन मरोदा, वार्ड 20 शंकर पारा स्टेशन मरोदा, वार्ड 21 सूर्या नगर स्टेशन मरोदा, वार्ड 32 नेवई भाठा, वार्ड 33 नेवई बस्ती पूर्व में होने वाली नियमित पेयजल आपूर्ती पूर्ण रूप से प्रभावित रहेगी। प्रभावित वार्डों में टैंकर से पेयजल आपूर्ती की जाएगी। नल शनिवार से नियमित खोला जाएगा।
नगर पालिक निगम रिसाली/जनसंपर्क विभाग/ 26 अक्टूबर 2026/क्रं.-1

