Site icon

राजनांदगांव : मन को मजबूत बनाकर काम करें, सफल होंगे…

final logo copy

राजनांदगांव | ज्ञान वल्लभ उपाश्रय भवन में चल रहे चातुर्मासिक प्रवचन में खरतर गच्छाधिपति मणिप्रभ सागर शिष्य समयप्रभ सागर ने सोमवार को कहा कि आज पूर्णिमा है और पूर्णिमा के दिन चांद पूरा होता है। परमात्मा से कामना करें कि इसी तरह हमारी आत्मा भी पूर्ण हो। अपने मन को मजबूत बनाकर ही कोई कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। कोई भी काम करने से पहले दो बार अवश्य सोचे।

इसके बाद संकल्प लें और कार्य शुरू करें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। हमें विपरीत परिस्थितियों में भी घबराना नहीं चाहिए। दृढ़ विश्वासी बनें और काम शुरू करें। उन्होंने कहा कि काम शुरू करने से पहले एक चीज का ध्यान अवश्य रखें-पहले वस्तु स्थिति का अच्छे से अवलोकन करें, चीजों को अच्छी तरह से देख लें, उन्हें स्वीकार कर लें फिर कार्य शुरू करें।

Exit mobile version