Site icon

लालबाग थाना प्रभारी आशीर्वाद तथा सोमनी थाना प्रभारी सुषमा सिंह भेजे गए लाईन, प्रशिक्षु डीएसपी मयंक और रूचि संभालेंगे थानों की कमान

images (12)

बसंत शर्मा, सवांददाता
राजनांदगांव . पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने आज किए गए संक्षिप्त फेरबदल में लालबाग थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगावकर तथा सोमनी थाना प्रभारी सुषमा सिंह को लाईन भेज दिया है. उनके स्थान पर प्रशिक्षु डीएसपी मयंक रण सिंह को लालबाग तथा रूचि वर्मा को सोमनी थाना का प्रभार दिया गया है.
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने संक्षिप्त फेरबदल करते हुए जिले में कार्यरत प्रशिक्षु डीएसपी मयंक रण सिंह तथा रूचि वर्मा को थानों की जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें क्रमश: लालबाग तथा सोमनी थाना का प्रभारी बनाया गया है. इसके तहत वर्तमान में लालबाग थाना में पदस्थ श्री रहटगावकर व सोमनी थाना प्रभारी सुषमा सिंह को लाईन भेज दिया गया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रशिक्षु डीएसपी को प्रशिक्षण के तहत दो माह के लिए थानों की जिम्मेदारी दी गई है. 

Exit mobile version