Site icon

अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने पुलिस की कड़ी कार्यवाही गली मोहल्लों में गश्त

04

 

Rajnandgaon. अपराधों पर नियंत्रण एवं आसामाजिक तत्वों, शराब व नशीले पदार्थो की खरीदी बिकरी, गुण्डा बदमाश, चाकूबाजों पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध लोगो की पहचान कर कार्यवाही करने हेतु दिनांक 27/09/2021 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री डी.श्रवण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के नेतृत्व में पुलिस बल को पुराना बस स्टेण्ड में फालीन किया गया जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राम प्रवेश राय, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री लोकेश देवांगन सहित थाना प्रभारी कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, ओ0पी0 चिखली अपने-अपने स्टाफ के साथ और रक्षित केन्द्र का बल कुल 200 बल की नफरी उपस्थित थी जिसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम द्वारा ब्रिफिंग किया गया और पुलिस जवानों का हौसला अफजाई करते हुये कहा कि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। पुलिस द्वारा लगातार गश्त व संदिग्धों पर कार्यवाही करने से कुछ आसामाजिक तत्व अपनी गतिविधिया संचलित नही कर पा रहें हैं जिससे परेशान होकर वे पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखे हुये है परंतु हम उसके मकसद को पुरा नही होने देंगे। ब्रिफिंग पश्चात थाना प्रभारी कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, प्रभारी ओ.पी. चिखली अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र में पुलिस बल के साथ शहर के गली महोहल्ले में गश्त के लिए निकली। गश्त लगातार आगे भी जारी रहेगा।

गस्त के दौरान राजनांदगांव एसपी डी. श्रवण  एएसपी प्रज्ञा मेश्राम और अन्य पुलिस अधिकारियों ने गंज चौक पहुंचे एवं टपरी पर बैठकर चाय की चुस्की के साथ संध्या कालीन पेट्रोलिंग की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।उक्त समय में एडिशनल एसपी प्रज्ञा मेश्राम जयप्रकाश बढ़ाई लोकेश देवांगन सी एसपी टीआई कोतवाली अलेक्जेंडर कीरो टीआई बसंतपुर आशीर्वाद रहटगांव कर टीआई लालबाग शिवेंद्र एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version