Site icon

Durg : -दीपावली पर अस्थायी फटाका दुकानों के लिए 27 अक्टूबर शाम 4 बजे तक जमा होंगे आवेदन,

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

मनीष त्रिपाठी पत्रकार

-जेआरडी स्कूल के पीछे मैदान में लगेंगी फटाका दुकानें, 28 अक्टूबर को आवेदकों की उपस्थिति में होगी लॉटरी,

दुर्ग/नगर पालिक निगम। महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं निगम आयुक्त लीना कोसम के मार्गदर्शन में दीपावली पर्व के अवसर पर दुर्ग नगर निगम सीमा क्षेत्र में अस्थायी फटाका दुकानों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है। दीपावली के दौरान फटाका विक्रय के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्धारित नियमों एवं शर्तों के तहत अस्थायी दुकानों का आवंटन किया जाएगा।नगर निगम द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अस्थायी फटाका दुकानों के लिए चयनित स्थल वार्ड क्रमांक 39 स्थित जेआरडी स्कूल के पीछे का मैदान निर्धारित किया गया है। उक्त स्थल पर दुकान लगाने के इच्छुक आवेदकों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

अस्थायी फटाका दुकान आवंटन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 को शाम 4:00 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं, प्राप्त आवेदनों के आधार पर 28 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे आवेदकों की उपस्थिति में लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

नगर निगम ने संबंधित आवेदकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा करने तथा लॉटरी प्रक्रिया में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने की अपील की है। फटाका दुकानों के संचालन एवं आवंटन के संबंध में शेष नियम एवं शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी।जन संपर्क/राजू बक्शी

Exit mobile version