Site icon

 Rajnandgaon : राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मोहला का शानदार प्रदर्शन, मिला बेस्ट टीम का अवार्ड

Rajnandgaon : राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मोहला का शानदार प्रदर्शन, मिला बेस्ट टीम का अवार्ड

Rajnandgaon : राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मोहला का शानदार प्रदर्शन, मिला बेस्ट टीम का अवार्ड

– खिलाड़ियों ने जीते 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक, कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने दी बधाई

      मोहला,। दल्ली राजहरा में 23, 24 एवं 25 अक्टूबर को आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मोहला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोहला की टीम को बेस्ट टीम का अवार्ड प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से जिले में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिली है।
       प्रतियोगिता में मोहला के छह खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें अजय यादव ने 83 किलोग्राम भार वर्ग, हिरेंद्र साहू ने 66 किलोग्राम भार वर्ग, दिव्यांश शाह ने 59 किलोग्राम भार वर्ग तथा यामिनी कोरेटी ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं संदीप मांझी ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक तथा रोशन उसेंडी ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव, अंबागढ़ चौकी, मोहला, बस्तर, नारायणपुर, खैरागढ़, जयपुर, अंबिकापुर, बालोद, धमतरी, मुंगेली एवं बेमेतरा सहित विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मोहला की टीम के मैनेजर नागेश पुरामे थे।
       प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने आज जिला कार्यालय में कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम से मुलाकात की। कलेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह मेहनत, लगन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Exit mobile version