Site icon

Durg : मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

मनीष त्रिपाठी पत्रकार

दुर्ग मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा 2025-26 में मेरिट स्थान प्राप्त कक्षा 12वीं के एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा। योजना अंतर्गत लाभ प्राप्ति हेतु विद्यार्थी में स्वयं राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल के होम पेज पर उपलब्ध लिंक पर जाकर 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त योजना अंतर्गत छ.ग. राज्य का ऑनलाईन बना हुआ स्थायी जाति तथा मूल निवास प्रमाण पत्र, कक्षा 12वीं के उत्तीर्ण विद्यार्थी योजना के शर्तों के तहत महाविद्यालयीन संस्था में अध्ययनरत् होना, कक्षा 12वीं की स्थिति में पोर्टल पर उपलब्ध बोनाफाइड प्रमाण पत्र डाउनलोड कर संबंधित महाविद्यालय से प्रमाणित कर पोर्टल पर अपलोड, साथ ही संबंधित महाविद्यालय के फीस की रसीद भी पोर्टल पर अपलोड कर ऑनलाईन आवेदन के पश्चात् पहले शाला स्तर पर, फिर जिला स्तरीय सत्यापन हेतु समस्त दस्तावेज कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग में जमा कराना होगा।

Exit mobile version