Site icon

मुख्यमंत्री ने अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हे किया नमन

logo Deep Jagriti

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मातृभूमि के लिए शहीद भगत सिंह के बलिदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि बहुत कम उम्र में भगत सिंह ने अपने देशप्रेम, साहस और बलिदान से भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के स्वर्णिम इतिहास में अपनी अमिट छाप अंकित कर दी। उनका शौर्य आज भी युवाओं को प्रेरित करता है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके सपनों का भारत बनाने के लिए युवा पीढ़ी पूरी जिम्मेदारी से काम करेगी।

Exit mobile version