Site icon

राजनांदगांव : अंडरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने पर स्टेशन प्रबंधक को गुलदस्ता भेंट किया…

final logo copy

राजनांदगांव , पटरीपार के लोगों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर करने पहल हुई है। लोगों ने अंडरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने पर स्टेशन प्रबंधक को गुलदस्ता भेंटकर आभार जताया। कांग्रेस नेता आसिफ अली ने बताया उन्होंने इसी मांग को लेकर 29 जनवरी, 16 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन किया था। 12 मई 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के जरिए लिखित पत्र दिया।

अक्टूबर में निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी दी थी। काम शुरू करने के लिए जरूरी विभागीय कार्रवाई की गई। उन्होंने लिखित आश्वासन को लागू कराने प्रयास जारी रखे। काम शुरू होने पर मंगलवार को आसिफ अली के साथ किशन खंडेलवाल, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, पार्षद छोटे लाल रामटेके की मौजूदगी में पटरीपार के लोगों ने स्टेशन प्रबंधक आरके बर्मन का आभार जताया।

स्टेशन प्रबंधक, इंचार्ज इंजीनियर से काम की प्रगति, आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की। किशन खंडेलवाल, संतोष पिल्ले ने कहा अंडरब्रिज का काम शुरू होना आसिफ अली, क्षेत्र की जनता के लगातार संघर्ष, जनआंदोलन का नतीजा है। आसिफ अली ने कहा निर्माण शुरू होना क्षेत्रवासियों के संघर्ष की उपलब्धि है।

Exit mobile version