Site icon

राजनांदगांव : खेल प्रतियोगिता कराने डीईओ को दिया ज्ञापन…

final logo copy

डोंगरगांव | जिले में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित कराने के संबंध में जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ इकाई राजनांदगांव के संतोष कुमार देशमुख ने जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपा।

संघ ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि विगत तीन वर्षों से बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाया है, जिसके कारण बच्चों के शारीरिक, मानसिक व सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता व आपसी सहयोग की भावना विकसित करने के अवसर प्रभावित हो रहे है। संघ ने डीईओ से आग्रह किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाए।

Exit mobile version