राजनांदगांव | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों के वातानुकूलित (एसी) कोचों में उपलब्ध मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के चार्जिंग पॉइंट की विद्युत आपूर्ति रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रखी जाएगी।
यह व्यवस्था रेल यात्रियों की सुरक्षा करने तथा चार्जिंग के दौरान संभावित विद्युत संबंधी जोखिमों को कम करने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।

